Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मार्खम कॉलेज का सिरसी गांव में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : मार्खम कॉलेज का सिरसी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस इकाई एक के तत्वावधान में विशेष शिविर मंगलवार से शुरू हो गया.कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने कॉलेज परिसर से स्वयंसेवकों को विशेष शिविर के लिए विदा करते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक अनुशासन में रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करने में सदैव तत्पर रहते  हैं. उन्होंने स्वयंसेवकों  को सिरसी गांव में जागरूकता लाने के लिए कहा. इस शिविर के उद्घाटन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसी के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद पासवान ने कहा कि मार्खम कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने  सिरसी गांव में जागरूकता का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है. इस गांव की ओर से स्वयंसेवकों को हम लोग सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-of-the-newly-appointed-home-guard-candidates-sitting-on-hunger-strike-deteriorated-referred-to-the-hospital/">हजारीबाग:

भूख हड़ताल पर बैठे नव नियुक्त होमगार्ड अभ्यर्थियों में दो की हालत बिगड़ी, अस्पताल रेफर

गांव में ग्रामवासी जागरूक हो रहे हैं

इस अवसर पर मार्खम कॉलेज के एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी भोला नाथ सिंह ने कहा कि सिरसी गांव में एनएसएस के स्वयंसेवकों के जागरूकता कार्यक्रम से गांव में ग्रामवासी जागरूक हो रहे हैं. उन्होंने ग्रामवासियों से स्वयंसेवकों को सहयोग करने की अपील की. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. खेमलाल महतो ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों  का दायित्व सामुदायिक विकास करना है, जिसके लिए मार्खम कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सदैव तत्पर रहते हैं. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की एनएसएस प्रकोष्ठ के रूपा आर पटेल ,अमन हेंब्रम , यूसेट की स्वयंसेविका सुजाता कुमारी, आरडी चयनित स्वयंसेवक अंकित कुमार, मार्खम कॉलेज के स्वयंसेवक प्रीति कुमारी  दानिश कुमार महथा ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मंच का संचालन मार्खम कॉलेज के एनएसएस के ग्रुप लीडर सन्नी  कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अविनाश कुमार पांडेय ने किया. इस अवसर पर गांव के बुजुर्ग भुनेश्वर साहू समेत स्वयंसेवकों  में मुख्य रूप से आशीष कुमार, शंकर कुमार, कार्तिक कुमार, भोला प्रसाद दांगी, विष्णु कुमार, राजहर्षित भारती, अस्मिता कुमारी, संगीता कुमारी, जयकार शर्मा,  सुदेश्वर कुमार, रंजीत प्रसाद, अंशु कुमारी, अंजलि पटेल, सुशील मोदी  समेत स्वयंसेवक एवं ग्रामवासीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही