Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: अवैध लॉटरी में शामिल 7 धंधेबाज गिरफ्तार, DIG के निर्देश पर कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi/ Hazaribagh: अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर क्यूआरटी की टीम ने सोमवार की शाम कार्रवाई की. इस दौरान इचाक थाना क्षेत्र से अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी अभियुक्तों को इचाक थाने को सौंप दिया गया. बता दें कि प्रतिबंध के बावजूद इचाक में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है. प्रतिदिन लगभग पांच लाख की लॉटरी की खरीद-बिक्री अवैध रूप से कारोबारी कर रहे हैं. इचाक क्षेत्र के कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. इस गोरखधंधे के जरिये लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त में आशीष केसरी, सुनील कुमार मिंज, अनिल कुमार, रमेश कुमार, लोकनाथ मेहता और नरेश मेहता शामिल है. इनके पास से पुलिस ने गोवा स्टार लॉटरी चार्ट और ताश की गड्डी बरामद की है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 JAN।।CM सचिवालय से ED को जवाब।।उर्दू शिक्षकों का विरोध।।अमन साहू गिरोह का मयंक बना सिरदर्द।।राबड़ी आवास से 10 मिनट में निकले नीतीश।।ठंड से कांप रहा उत्तर भारत।।हाशिए पर दलबदलू।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही