Hazaribagh: कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय में फायरिंग करने वाला शार्प शूटर समेत दो अपराधी गिरफ्तार हुए हैं. गिरफ्तारों में मिलन तुरी के अलावा एक अन्य अपराधी शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. बता दें कि बीते 19 जनवरी की देर शाम गैंगस्टर विकास तिवारी के नाम पर अपराधियों ने जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. जहां कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी कंपनी के कार्यालय में घुसकर बाइकसवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और कर्मियों के साथ मारपीट की थी. इसके बाद भागने के दौरान अपराधियों ने कर्मियों के मोबाइल फोन भी छीन लिये थे. डीआईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें-विष्णुपद">https://lagatar.in/vishnupad-temple-is-a-religious-public-trust-not-the-private-property-of-gayawal-brahmins-patna-high-court/">विष्णुपद
मंदिर धार्मिक सार्वजनिक ट्रस्ट है, गयावाल ब्राह्मणों की निजी संपत्ति नहीं : पटना हाईकोर्ट [wpse_comments_template]
मंदिर धार्मिक सार्वजनिक ट्रस्ट है, गयावाल ब्राह्मणों की निजी संपत्ति नहीं : पटना हाईकोर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment