Search

 
 
 

हजारीबाग: शिवम ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्कूल ने किया सम्मानित

 
Hazaribagh: डीएवी स्कूल की छठी कक्षा के छात्र शिवम भारती ने नेशनल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में कामयाबी हासिल की. हरियाणा में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शिवम ने कांस्य पदक जीता. यह प्रतियोगिता 17 जुलाई को हुआ था. स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने शिवम को इस जीत पर सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि शिवम भारती ने 17 जुलाई को हरियाणा में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की है. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-avinash-pandeys-allegation-sonia-gandhi-being-harassed-through-ed/">रांची:

अविनाश पांडे का आरोप, “ ED के माध्यम से सोनिया गांधी को किया जा रहा प्रताड़ित” उन्होंने कहा कि शिवम को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा. शिवम के माता-पिता इस उपलब्धि पर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इस कामयाबी पर जेके कपूर अध्यक्ष, जेपी शूर निदेशक, डॉ. उर्मिला सिंह एआरओ झारखंड जोन डी, मनोज मिश्रा प्रबंधक, दिनेश खंडेलवाल उपाध्यक्ष और स्थानीय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने शिवम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नि:संदेह इन सफलताओं से संकेत मिलता है कि प्राचार्य के सक्षम मार्गदर्शन में स्कूल में शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है. शिवम की इस कामयाबी से दूसरे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी. इसे भी पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-alt-news-co-founder-mohammad-zubair-orders-release/">सुप्रीम

कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को अंतरिम जमानत दी, रिहा करने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही