Search

 
 
 

हजारीबाग : कलश यात्रा के साथ श्री 1008 शिव हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

 
Barhi : बरही के छोटकी रसोईयाधमना में 16 मार्च तक चलने वाले श्री श्री 1008 शिव हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ हो गया. अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी. महायज्ञ समिति की ओर से गाजे बाजे के साथ जलयात्रा निकाली गई. सैकड़ों महिलाएं और युवतियां पवित्र कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुईं. जलयात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर बराकर नदी पहुंची. वहां काशी से आए यज्ञाचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश में जल भरवाया. उसके बाद जलयात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस यज्ञमंडप में खत्म हुई. पवित्र कलश को यज्ञमंडप में प्रतिष्ठापित करवाया गया. यहां हर शाम राष्ट्रीय प्रवचिका विदुषी अंजनी गोस्वामी का प्रवचन होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-only-3-principals-in-entire-kolhan-all-rest-depend-on-college-in-charge/">जमशेदपुर

: पूरे कोल्हान में मात्र 3 प्राचार्य, बाकी सभी कॉलेज प्रभारियों के भरोसे

जलयात्रा में इनका रहा प्रमुख योगदान

जलयात्रा में मुख्य रूप से तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, स्थानीय मुखिया गोविंद साहू, उपमुखिया बिरेंद्र गुप्ता, हीरामन साहू, राजदेव गुप्ता आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. जलयात्रा संपन्न करवाने में स्थानीय पुलिस बल, महायज्ञ समिति के पदाधिकारी और सदस्य तत्पर थे. इसे भी पढ़ें :दृढ़">https://lagatar.in/women-should-come-forward-with-determination-success-will-come-manjari-priya/">दृढ़

निश्चय के साथ महिलाएं आगे आएं, मिलेगी सफलता : मंजरी प्रिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही