Search

 
 
 

हजारीबाग : मनाया गया श्रीरामोत्सव, मंदिरों में पूजा-आरती, हवन और भंडारे का आयोजन

 
TatiJharia (Hazaribagh) : पूरा देश राममय हो गया. राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड में भी कई धार्मिक आयोजन किये गये. पूरे प्रखंड क्षेत्र में राम धुन, भजन, जय श्रीराम का उद्घोष गूंज रहा है. बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में हवन, पूजन, आरती के बाद भंडारा किया गया. वहीं डहरभंगा पिछले पांच दिनों से भक्ति में डूबा हुआ है. बड़ा डहरभंगा, अमनारी, बांडी, खंभवा, दुधमनिया, धरमपुर, डूमर, झरपो, खैरा, भराजो, कोल्हू, बाडम, जेरुवाडीह, बेड़मक्का, नारायणपुर, मंडपा, बेरहो, मंगरपट्टा समेत सभी गावों के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कई मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में अखंड ज्योति जलाई गई है. हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है. कई गांवों में रात को कीर्तन का आयोजन किया गया है. ऐसा भक्तिमय माहौल पहली बार देखा जा रहा है, जिसमें हिंदू -मुस्लिम साथ-साथ नजर आ रहे हैं. पहली बार देखा जा रहा है कि लोग नशापान से दूर हैं.

कपड़े में लिपटा नारियल स्वत: फूटा, लोग बोले- मिल गया श्रीराम का आशीर्वाद

बांडीह के श्रीरामभक्तों ने बताया कि वे मंदिरों को सजाकर पूजा,आरती के पश्चात भजन-कीर्तन हो रहा था, उसी समय मंदिर में रखा गया कपड़े में लिपटा नारियल स्वतः फूट गया, जिससे भक्तों में दर्शन की होड़ लग गई. भक्तों की मान्यता है कि उन्हें भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिल गया. इस घटनाक्रम के बाद भक्तगण दोगुने उत्साह के साथ भक्ति में लीन हो गए. वहां दीना गोप, गणेश गोप, इंद्रदेव साव, प्रकाश प्रजापति, बलदेव कुशवाहा समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. प्रखंड क्षेत्र का जायजा प्रखंड प्रशासन भी ले रहा है. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न गावों का भ्रमण किया जा रहा है. इनमें प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, एई मनीषचंद्र, उप प्रमुख रवि वर्णवाल, सांसद प्रतिनिधि एमके पाठक, महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, स्वास्तिका पांडेय, रवींद्र यादव, राजू यादव, सोनू पांडेय समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-handed-over-appointment-letters-to-2500-youth/">सीएम

ने 2500 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही