Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :’शुभम संदेश’ इंपैक्ट, गैराज संचालकों को दी गई सख्त हिदायत

Advertisement
Advertisement
हिंदू स्कूल गेट के सामने वाहन लगाने की खबर पर परिवहन विभाग व ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने लिया संज्ञान Hazaribagh:  हिंदू हाई स्कूल के पास नगर निगम के किराए के दुकानों में आने वाले ग्राहकों के दोपहिया वाहन को स्कूल गेट के सामने लगवाने के मामले पर परिवहन एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सभी नगर निगम के किराए के दुकानों में चल रह रहे गैराज के संचालकों को कड़ी हिदायत दी है. बता दें कि बीते दिनों शुभम संदेश ने इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. उक्त खबर में स्कूल गेट के बाहर बाइक, स्कूटी आदि लगाने के कारण बच्चों को स्कूल में प्रवेश करने के दौरान और छुट्टी के समय बाहर निकलने में होने वाली परेशानी के बारे में बताया गया था. वहीं, सड़क सुरक्षा माह के 23वें दिन मंगलवार को जिले के कई स्थानों पर जिला परिवहन कार्यालय, मोटर यान निरीक्षक तथा यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से ‘रोज ऐट रोड’ कैंपेन चलाया. इस कड़ी में शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के पालनकर्ता वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके वाहनों पर सड़क सुरक्षा वाॅरियर का स्टीकर भी लगाया गया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-protest-against-crpf-camp-begins-in-naxal-affected-jojohatu/">चाईबासा

: नक्सल प्रभावित जोजोहातु में सीआरपीएफ कैंप का विरोध शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/06rc_m_53_06022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हिंदू हाई स्कूल वाली गली में चला सड़क सुरक्षा अभियान

वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की काउंसलिंग की गई. यह कैंपेन डिस्ट्रिक्ट मोड़, मटवारी, पुराना बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर चलाया गया. इसके अलावे पुराना बस स्टैंड के सामने विशेष वाहन जांच अभियान के तहत दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की. इसके बाद हिंदू हाई स्कूल गली स्थित विभिन्न गैराज में छापेमारी करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिक को शख्त हिदायत दी गई. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती, मोटर यान निरीक्षक गोपीनाथ डे, मोबाइल दारोगा महेंद्र पासवान, यातायात प्रभारी केके साहा, रोड सेफ्टी मैनेजर संतोष कुमार, आईटी सहायक अरविंद कुमार, परिवहन कार्यालय की लिपिक छवि कुमारी आदि शामिल रहीं. ज्ञात हो कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अलग-अलग दिन सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-‘ये">https://lagatar.in/this-is-bihar-where-again-nitish-kumar/">‘ये

है बिहार, जहां फिर से नीतीशे कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही