Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में नहीं मरा था श्याम सुंदर, प्रेम-प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

प्रेमिका के भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया था वार, हत्याकांड को अंजाम देनेवाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित गोरहर पुलिस ने दो युवक को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस बाबत गोरहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि श्याम सुंदर मरांडी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी. प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी. उन्होंने बताया कि आठ जून को चरका मरांडी के लिखित आवेदन पर गोरहर थाना कांड संख्या 27/23 दर्ज किया गया था. उसमें उन्होंने आंशका जताई थी कि उनके पुत्र श्याम सुंदर मरांडी की सड़क दुर्घटना में मौत नहीं हुई है. पुलिस ने कांड के अनुसंधान के क्रम में पाया कि श्याम सुंदर मरांडी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी. डुमरडीहा के शिबू बास्के और बाराडीह के कृष्णा हेंब्रोम ने उसकी हत्या की थी. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाइक से जा रहे श्याम सुंदर के सिर पर कुल्हाड़ी से किया गया था वार

पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुए बताया कि सात जून की रात अपने घर महुआटांड़ से श्याम सुंदर मरांडी अपने चार दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से डुमरडीहा गया था. घटना की रात अपनी प्रेमिका से मिलने बगल के जंगल में पहुंचा. वहीं पर चारों लड़कों में से एक डुमरडीहा के बुंदीलाल हेम्ब्रम लड़की को काफी दिनों से जानता था. वहां लड़की का चचेरा भाई पहुंच गया. बुंदीलाल हेम्ब्रम वहां से भाग गया और अपने दो साथी श्याम सुंदर मरांडी एवं सुरेन्द्र से संपर्क कर बाइक मंगवाई और खुद चलाने लगा. बीच में सुरेन्द्र एवं सबसे पीछे श्याम सुंदर मरांडी बैठ गया. लड़की का चचेरा भाई अपने एक साथी के साथ एक बाइक से बुंदीलाल हेम्ब्रम का पीछा करने लगा. लड़की के चचेरे भाई के हाथ में एक टांगी था. इचाक बंडासिंगा मार्ग के बीच बाराडीह के समीप लड़की के चचेरे भाई ने बुंदीलाल हेम्ब्रम की बाइक में सबसे पीछे बैठे श्याम सुंदर मरांडी के सिर में टांगी से जोर से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इससे श्याम सुंदर मरांडी वहीं सड़क पर गिर गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी शिबू बास्के और कृष्णा हेंब्रोम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबर

का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही