Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : श्यामदेव बने जोरदाग दुर्गा पूजा समिति के सचिव समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Keredari: जोरदाग में दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए रविवार को ग्रामीणों की बैठक शिव मंदिर परिसर में हुई. इसमें दुर्गा पूजा समिति गिठत की गई. अध्यक्ष श्यामदेव साव और सचिव हीरामन महतो बनाए गए. वहीं, ज्ञान कुमार पासवान कोषाध्यक्ष और बलदेव साव उपाध्यक्ष चुने गए. इसके अलावा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए 21 कार्यकरिणी सदस्यों का भी चयन किया गया. संरक्षक मंडली में केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, उदय लाल गुप्ता, प्रेम रंजन पासवान, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामकुमार साव, कालो राम, अखिलेश पासवान, वार्ड सदस्य कन्हाई माली, समाजसेवी जागेश्वर साव, खीरोधर साव, किशोर साव, संजय कुमार साव, सुरेश धोबी, कुलदीप साव, अनिल मुंडा, संजय मुंडा, रूपलाल साव, तुलसी साव, अमित माली समेत कई ग्रामीण रखे गए हैं. बैठक की अध्यक्षता उदय लाल गुप्ता और संचालन राम कुमार साव ने किया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hindu-organizations-took-up-the-task-of-beautification-of-panchmandir/">हजारीबाग

: हिन्दू संगठनों ने उठाया पंचमंदिर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा
दूसरी खबर

नवसाक्षर मूल्यांकन में 996 परीक्षार्थी शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/exam-24_473-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Keredari:  नव भारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को नवसाक्षरों का मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया. सभी 16 पंचायतों में कुल लक्ष्य 1000 में से 996 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक नोडल पदाधिकारी सह बीपीएम सुरेश कुमार मिश्रा की देखरेख में हुआ. इस परीक्षा में 15 साल से अधिक आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा में शामिल एवं उत्तीर्ण होने वाले सभी अभ्यर्थियों को कक्षा तीन का उत्तीर्णता प्रमाण पत्र एनआईओएस द्वारा दिया जाएगा. परीक्षा के दौरान में केंद्राधीक्षक, वीक्षक, सर्वेयर, पर्यवेक्षक, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, संकुल व प्रखंड साधनसेवियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-five-attackers-arrested-case-of-fatal-attack-on-forest-workers/">कोडरमा

: पांच हमलावरों की गिरफ्तारी, वनकर्मियों पर जानलेवा हमले का मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही