Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: कृष्ण बल्लभ आश्रम से सांकेतिक भारत जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार सात सितंबर से राज्य के सभी जिलों में चलने वाली सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से शुभारंभ किया गया. यह यात्रा नगर के कालीबाड़ी स्थित विभिन्न बूथों 244, 245, 246, नवाबगंज बूथ संख्या 254, 255 , 256, केशव हॉल बूथ संख्या 194, 195, 196, 197 और यदुनाथ गर्ल्स स्कूल बूथ संख्या 204, 205, 206, 207 तक गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की कथनी और करनी में आसमान और जमीन का अंतर है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के पूर्व मोदी की सरकार ने जनता से वादा किया था कि महंगाई को कम करेंगे, एक वर्ष में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, विदेशों से काला धन वापस लाएंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगे. इनके सारे वादे जुमले साबित हुए. ऊपर से खाद्य साम्रगी पर जीएसटी लगाकर केन्द्र सरकार ने महंगाई को चरम पर लाकर भारत की जनता की कमर ही तोड़ डाली. इसे भी पढ़ें– 25">https://lagatar.in/opposition-parties-will-unite-in-haryana-on-september-25-mamta-banerjee-will-join-nitish-in-the-rally/">25

सितंबर को हरियाणा में एकजुट होगी विपक्षी पार्टियां, रैली में नीतीश के साथ शामिल होंगी ममता बनर्जी!
उसके बाद पैगोडा चौक स्थित पेट्रोल पंप के निकट कांग्रेस के महासचिव ओमप्रकाश झा ने सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे प्रदर्शनकारियों का फूल माला से स्वागत किया. मौके पर सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में 20 सूत्री के जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, कार्यकारिणी के सदस्य यमुना यादव, आदिब रिजवी, शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह, तोखन रविदास उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सुनील अग्रवाल, बिनोद सिंह, दिगम्बर प्रसाद मेहता, निजामुद्दीन अंसारी, अजय कुमार गुप्ता, सरयू यादव, धीरेन्द्र कुमार दुबे, कृष्ण कुमार यादव, नरेश कुमार गुप्ता, गोविंद राम, दिलदार अंसारी, विभिन्न प्रखंडों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें– उज्जैन">https://lagatar.in/bajrang-dal-created-ruckus-regarding-promotion-of-brahmastra-in-ujjain-alia-ranbir-returned-without-seeing-mahakal/">उज्जैन

में ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन को लेकर बजरंग दल ने मचाया बवाल, महाकाल के दर्शन किये बिना आलिया-रणबीर वापस लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही