Search

 
 
 

हजारीबाग: बड़कागांव में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, विरोध में बंद रही दुकानें, पुलिसबल तैनात

 
Hazaribagh : जिले के बड़कागांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार को झड़प की घटना हुई थी. जिसके विरोध में बुधवार को बुलाए गए बंद का क्षेत्र में व्यापक असर दिखा. बुधवार को बड़कागांव में क्षेत्र के सभी दुकानें बंद रही. वही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी

मंगलवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र छवनिया में कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी. एक पक्ष के लोगों ने कलश यात्रा को रोकने का प्रयास किया था. इसके बाद बात बढ़ गई थी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था. बता दें कि सांढ़ छपेरवा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत और विश्वकर्मा महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसे लेकर पहले दिन 2100 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं थीं. सभी श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर विभिन्न इलाकों से होते हुए छवनिया पहुंचे थे. इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे के जोर पर कलश यात्रा को रोकने की कोशिश की थी. इसी दौरान डीजे बजाने और ताशा की आवाज को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी विरोध किया था. इस क्रम में दोनों पक्षों में झड़प हुई थी. इसके विरोध में बड़कागांव के व्यवसायियों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान स्वतः बंद कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. इस घटना में नौ नामजद और 40 से 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही