Search

 
 
 

हजारीबाग: श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर छह दिवसीय धर्मसभा शुरू

 
Hazaribagh: बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. फिर छह दिनों के लिए छठी महोत्सव के पावन अवसर पर छह दिवसीय आयोजन सुनिश्चित किया गया. ठाकुरबाड़ी के महंत विजयानंद दास ने बताया कि सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं को धर्म सभा के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. इस धर्म सभा के आयोजन के पावन अवसर पर हजारीबाग के विभूतियों को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- हर">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-har-ghar-jal-utsav-program-10-crore-rural-families-of-the-country-have-joined-the-facility-of-clean-water/">हर

घर जल उत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं
उन्होंने कहा कि इसमें विशेष रूप से हिंदू संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि अपनी गरिमा और प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एकता के बल पर संघे शक्ति कलियुगे को आत्मसात करने की कृपा करें. एकता और समरसता के लिए अपने को समर्पित करें. कहा कि इस अवसर पर बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में धर्म सभा का आयोजन 25 अगस्त तक होगा. संध्या 6:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक धर्मसभा होगी. इसका मूल उद्देश्य हिंदू संगठन को मजबूती प्रदान करना है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-corporations-team-working-on-alert-mode-for-drainage-of-water-and-removal-of-fallen-trees/">रांची

: पानी की निकासी व गिरे पेड़ को हटाने के लिए अलर्ट मोड पर काम कर रही निगम की टीम 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही