Search

 
 
 

हजारीबाग: दृष्टिबाधित बच्चों का कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 
Hazaribagh: दृष्टिबाधित बच्चों का 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. यह कार्यक्रम जनविकास केंद्र के सभागार में हुआ. यह कार्यक्रम झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग एवं साईटसेवर्स के सहयोग से किया गया. यह दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व समावेशी शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए किया गया था. इस कार्यक्रम में हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंडों से दृष्टिबाधित बच्चे व उनके अविभावक शामिल हुए थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संत कोलंबा महाविद्यालय के प्राचार्य जोनाथन दास ने किया. इस अवसर पर साइट सेवर्स के झारखंड राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार, जिला समावेशी शिक्षा प्रभाग प्रभारी लालिमा ज्योत्सना लकड़ा और जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय तिवारी मौजूद थे. इस अवसर पर साईटसेवर्स की ओर से दृष्टिबाधित बच्चों को चलने के लिए मोबिलिटी स्टिक (स्मार्ट केन) दिया गया. इसके अलावा ब्रेल पाठ्य पुस्तक, लो विजन उपकरण (मैगनीफायर, रीडिंग स्टैंड), लैपटॉप, स्मार्ट फोन और डेजी प्लेयर दिया गया. साइटसेवर्स के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने जिले में संचालित नेत्र स्वास्थ्य, सामाजिक समावेश और समावेशी शिक्षा कार्यक्रम से अवगत कराया. मुख्य अतिथि ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में रौशनी जलाने का कार्य समावेशी शिक्षा के माध्यम से किया जा रहा है. वहीं उच्चतर शिक्षा में उनकी बराबर की सहभागिता सुनिश्चित करने में समाज के हर सदस्य की भागीदारी होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- NDA">https://lagatar.in/ndas-vice-presidential-candidate-jagdeep-dhankhar-files-nomination-pm-modi-was-also-present/">NDA

के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद
लालिमा ज्योत्सना लकड़ा ने बताया कि विगत कई वर्षों से साइटसेवर्स की मदद से विभिन्न प्रखंड के कई बच्चे पठन-पाठन के लिए सहायक उपकरण प्राप्त कर चुके हैं. वे अपने वर्ग में समुचित रूप से पढाई कर रहे हैं. संजय तिवारी ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अभिभावकों की भागीदारी जरूरी है. आइसीटी प्रशिक्षक मोहम्मद गुलाम ने दृष्टिबाधित बच्चों को उपकरणों के उपयोग एवं शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण विकास के लिए इस्तेमाल पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया. जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्यजीत सिंह ने बताया कि समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक लगभग 382 दृष्टिबाधित एवं अल्प दृष्टिबाधित बच्चे इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं. उनकी शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण वृद्धि हुई है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक पारसनाथ महतो ने सभी को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-pm-modi-and-amit-shah-cast-their-vote-42-mps-will-vote-in-the-assembly-of-different-states/">राष्ट्रपति

चुनाव : पीएम मोदी और अमित शाह ने डाला वोट, 42 सांसद विभिन्न राज्यों की विधानसभा में करेंगे मतदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही