Search

 
 
 

हजारीबाग : तीन किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को अफीम तस्करी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस संबंध मे थाना प्रभारी ने बताया पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरही की तरफ से किसी वाहन से कुछ व्यक्ति अफीम लेकर चौपारण होते हुए बिहार जा रहे हैं. सूचना के आलोक में बरही डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. चोरदाहा चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में मोटरसाइकिल सं० JH02BB-4962 के डिक्की में 3 किलो 100 ग्राम अफीम पाया गया. चौपारण थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने अफीम तस्कर फागू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. फागू मुंडा, पिता स्व. लखीराम मुंडा, ग्राम चमरगढा थाना चौपारण जिला हजारीचाग का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-25-police-officers-changed-sapan-mahatha-became-in-charge-of-sadar-police-station/">हजारीबाग

: 25 पुलिस पदाधिकारी बदले गये, सदर थाना प्रभारी बने सपन महथा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही