Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : समाजसेवी ने दी मदरसों के आधुनिकीकरण की जानकारी, फायदा उठाने की अपील

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र की शिलाडीह पंचायत अंतर्गत मदरसा गुलशने राजा बनवारी में विद्यार्थियों के बीच समाजसेवी व जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने मदरसों के आधुनिकीकरण को लेकर योजना शुरू की है. उसका हमें फायदा उठाना चाहिए. धर्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा हासिल करने के बाद मदरसों से निकलने वाले बच्चे नौकरी के क्षेत्र में दूसरों का मुकाबला कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं एवं अल्पसंख्यक समाज के बेहतर भविष्य के लिए वह उनलोगों के साथ हैं. इस अवसर पर समाजसेवी व राजद नेता असमत अली, पंचायत बेलकप्पी उपमुखिया छत्रधारी ठाकुर, अयूब अंसारी, शिक्षक सरफुद्दीन अंसारी, हैदर अंसारी, शिक्षक समसुद्दीन अंसारी, सेराज अंसारी, मिन्हाज अंसारी, इसराफिल अंसारी, समाजसेवी रिंकू माली, तौसिफ अंसारी, सरताज अंसारी, नरेश नायक समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-people-drenched-in-colors-during-the-day-abir-gulal-flew-fiercely-in-the-evening/">हजारीबाग:

दिन में रंगों से सराबोर हुए लोग, शाम में जमकर उड़े अबीर गुलाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही