Search

 
 
 

हजारीबाग: श्रमदान कर जवानों और पत्रकारों ने की बरही छठ घाट की सफाई

 
Hazaribagh: पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार और कोबरा 203 वाहिनी के सब इंस्पेक्टर पंकज यादव के नेतृत्व में बरही के बरहीडीह स्थित छठ घाट की सफाई की गई. सफाई अभियान में बरही थाना के जवान, कोबरा 203 वाहिनी के जवान और बरही के पत्रकारों ने श्रमदान कर घाट की सफाई की. सफाई अभियान में इंस्पेक्टर के सहयोग से जेसीबी और ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई थी. वहीं वाहिनी के जवानों की ओर से सफाई के लिए औजार और ग्रास कटर लाए गए थे. लगभग तीन घंटे तक चले सफाई अभियान में पत्रकारों, पुलिस बल और कोबरा के जवानों की कड़ी मेहनत रंग लायी. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
छठ घाट को साफ सुथरा करते हुए स्वच्छ बनाया गया. अभियान में शामिल होने के लिए इंस्पेक्टर ने कोबरा और थाना के जवानो और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वहां पर महापर्व में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करना प्रशासन और समाजिक कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेवारी है. कार्यक्रम में बरही थाना के एसआई समसुद्दीन खान, हवलदार राम लाल यादव, अशोक राम, नवीन कुमार, निरंजन प्रसाद, राकेश प्रसाद, प्रीतम कुमार साहू, राजा कुमार पांडे, नरेश कुमार, कृष्णा प्रसाद, कैलाश राम, कोबरा 203 वाहिनी के मेजर रामलाल यादव, चालक संजय सिपाही, विद्युत बेहरा, अमर दास सहित पत्रकार श्याम मोहन शर्मा, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, राजदेव गुप्ता, रितेश कुमार, अनुज कुमार सोनी, सुरेन्द्र निषाद, अनुज कुमार यादव, विपिन कुमार पांडे, सोनू प्रजापति, सोमनाथ ठाकुर, राजेश केसरी और जयदीप कुमार सिन्हा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-neeraj-sinha-and-dg-anurag-gupta-released-the-book-ready-reference/">डीजीपी

नीरज सिन्हा और डीजी अनुराग गुप्ता ने पुस्तक रेडी रेफरेंस का किया विमोचन    
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही