Search

 
 
 

हजारीबाग : भराजो की सोनाली ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में पायी सफलता

 
Tatijharia (Hazaribagh) : टाटीझरिया प्रखंड के भराजो निवासी बबुनी रविदास एवं शारदा देवी की पुत्री 14 वर्षीय सोनाली कुमारी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है. यह जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, वे खुशी से झूम उठे. सोनाली मध्य विद्यालय भराजो में आठवीं की छात्रा है. सोनाली का नवोदय विद्यालय बोंगा में नवम वर्ग में नामांकन होगा. जहां इसकी पढ़ाई का खर्च सरकार देगी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार रवि ने बताया कि उनके विद्यालय की सोनाली मेधावी और संस्कारवान भी है. वह नियमित रूप से विद्यालय भी आती थी. वह मन लगाकर पढ़ती थी, जिसका उसे फायदा मिला. सोनाली की मां शारदा देवी ने कहा कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में तेज है. उसकी पढ़ाई में पूरा परिवार सहयोग करता है. बेटी की सफलता पर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. वहीं सोनाली ने कहा कि उसका लक्ष्य मन लगाकर पढ़ना और सिविल सेवा में जाना है. नवोदन विद्यालय में आगे की पढ़ाई के लिए मुखिया स्वास्तिका कुमारी, पंसस शोभा देवी, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, प्रकाश रवि ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही