Search

 
 
 

हजारीबाग : एसपी ने पांच थानों में नये थाना प्रभारी किये पदस्थापित

 
Hazaribagh: जिले से 2018 बैच के और पिछले 3 साल से अधिक समय से पदस्थापित दारोगा व इंस्पेक्टर के स्थानांतरण के बाद थानों में खाली हुए पदों पर बाहर से आए दारोगा की पदस्थापना की जा रही है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दो दिनों में 12 थाना प्रभारी को पदस्थापित की है. इस कड़ी में रविवार को पांच थाना में थाना प्रभारी को पदस्थापित किया गया. इनमें एसआई शंभू शरण दास को चुरचू थाना प्रभारी, भानु प्रताप सिंह को पदमा ओपी प्रभारी, रामकुमार राम को उरीमारी ओपी प्रभारी, जानू कुमार को आंगो थाना प्रभारी और पिंटू कुमार को डाड़ीकला ओपी प्रभारी बनाया है. एसपी ने सभी को 24 घंटे के भीतर अपने-अपने थाना में प्रभार लेने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-3-news-together-including-theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-vishunpur/">धनबाद-आसपास

: विशुनपुर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही