Search

 
 
 

हजारीबाग : पुलिसकर्मियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए एसपी

 
Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन किया. इस दौरान चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं आरक्षी संवर्ग से लेकर पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं से अवगत हुए. एसपी ने बारी-बारी से सभी की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को समस्या के अविलंब निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-मीडिया">https://lagatar.in/media-cup-cricket-tournament-mayurakshi-becomes-champion-due-to-amits-brilliant-innings/">मीडिया

कप क्रिकेट टूर्नामेंट : अमित की ताबड़तोड़ पारी से मयूराक्षी बनी चैंपियन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_208_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पुलिस केंद्र में दो मंजिला कार्यालय का उद्घाटन

इसके बाद एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस केंद्र में दो मंजिला रक्षित कार्यालय का भी उद्घाटन किया. इस क्रम में उन्होंने उपस्थित परिचारी परिवार एवं कार्यालय कर्मियों को उक्त कार्यालय के सरकारी दस्तावेजों को सुचारू रूप से सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर जिला के पुलिस कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गांव">https://lagatar.in/village-children-will-get-good-education-champai-soren/">गांव

के बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही