Search

 
 
 

हजारीबाग : जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

 
  • 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चिह्नित कर नाम दर्ज कराया जायेगा
  • तीन चरणों में अभियान पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
Hazaribag : हजारीबाग जिले में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए 14 जुलाई से 14 अगस्त तक तीन चरणों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जेवियर मिंज ने इस बात की जानकारी दी. मिंज ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, वैसे बच्चों को चिह्नित कर उनके जन्म को औपचारिक पंजीकरण प्रणाली में दर्ज किया जायेगा. इस अभियान का उद्देश्य जन्म और मृत्यु पंजीकरण से वंचित लोगों का शत-प्रतिशत नाम दर्ज करना है. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/samrat-chaudhary-welcomed-amit-shah-who-reached-patna-will-address-the-rally-in-lakhisarai/">पटना

पहुंचे अमित शाह का सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, लखीसराय में रैली को करेंगे संबोधित)

तीन चरणों में चलाया जायेगा अभियान

प्रस्तावित अभियान के तहत प्रथम चरण में आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालय स्तर पर अपंजीकृत जन्म की पहचान कर सूची तैयार की जायेगी. दूसरे चरण में अपंजीकृत बच्चों की सूची अंतिम रूप देने और डुप्लीकेसी को दूर करने की प्रक्रिया की जायेगी. वहीं तीसरे चरण में वैसे बच्चे जो पंजीकृत नहीं हैं, उनका रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. साथ ही अपंजीकृत मामलों का सत्यापन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-should-assure-christians-in-manipur-that-there-is-no-discrimination-siro-malabar-bishop/">पीएम

मणिपुर में ईसाइयों को यकीन दिलायें कि कोई भेदभाव नहीं है: सिरो मालाबार बिशप

सर्वेक्षण कर अपंजीकृत बच्चों की सूची तैयार की जायेगी

पहले चरण में आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर शून्य से पांच वर्ष आयु तक के बच्चों में अपंजीकृत बच्चों का सर्वेक्षण कर उसकी सूची तैयार की जायेगी. इसमें आंगनबाड़ी सेविका सूचक के रूप में घोषित की गयी है. वहीं विद्यालय स्तर पर नामांकन पंजी के आधार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिलान कर अपंजीकृत बच्चों की सूची 15 दिनों में तैयार करेंगे. इसमें बच्चों के दोहराव पर ध्यान रखने की बात कही गयी है. इस संबंध में डीसी के निर्देश पर कार्यशाला आयोजित कर कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-4-more-buses-parked-at-khadgarha-bus-stand-caught-fire-total-9-buses-burnt-chaos/">रांची

: खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बसों में लगी आग, कुल 9 बसें जलीं, अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही