Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : VBU के इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में शनिवार को "द फर्स्ट डिकेड ऑफ इंडियाज इंडिपेंडेंस: सम रेफलेशन" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. जामिया मिलिया इसलामिया के प्रोफेसर डॉ. जावेद आलम इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता थे. डॉ. आलम ने आजादी के समय की घटनाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया. अंतरिम सरकार के दौर में विभाजन को लेकर कांग्रेस एवं अन्य दलों के प्रमुख नेताओं का विचार तथा विभाजन की त्रासदी के दौरान मारे गए (6 मीलियन) लोगों और उत्पन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. देशी रियासतों विशेषकर जूनागढ़, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण की प्रक्रिया को बारिकी से स्रोतों के माध्यम से समझाया गया. इसे भी पढ़ें- चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-children-will-have-to-be-taught-how-to-find-opportunities-deo/">चाईबासा:

बच्चों को सिखाना होगा अवसर तलाश करने का तरीका- डीईओ

गुणवत्तापूर्ण रिसर्च पर जोर

राज्य पुनर्गठन आयोग तथा माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा से संबंधित प्रावधानों पर भी विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया. विभागाध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा अध्यक्षीय भाषण में गुणवत्तापूर्ण रिसर्च पर जोर दिया और शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव और टिप्स दिये.  डॉ० मंडल ने कहा कि सेमिनार, वर्कशाप , विशेष व्याख्यान का आयोजन लगातार विभाग में होता रहेगा. धन्यवाद ज्ञापन डॉ० विकास कुमार ने किया. मंच संचालन शोधार्थी भैरव आनंद ने किया. कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार मंडल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. हितेन्द्र अनुपम, डॉ वंशीधर प्रसाद रूखेयर, डॉ. तनवीर आलम, शोधार्थी भैरव आनंद, नवनीत कु· दाँगी, भागपत राम, प्रभात कुमार गंगेश्वरी कुमारी, प्रीति कुमारी एवं स्नातकोत्तर विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-minor-girl-raped-waiting-for-written-complaint-to-register-case/">घाटशिला:

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,  मामला दर्ज करने के लिये लिखित शिकायत का इंतजार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही