Search

हजारीबाग : दिव्यांगों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, मतदान करने की अपील

खुद मतदान करें और दूसरों को करें प्रेरित : इंदु प्रभा Hazaribagh: लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांजनों का खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन एम्फी थियेटर, झील परिसर हजारीबाग में किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे. इन्दु प्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग ने दिव्यांगजनों को संबोधित किया. कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेकर अपने मत का प्रयोग करें एवं अपने परिवार तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. दिव्यांगजनों ने ````पांव नहीं तो पहियों पे आओ, लेकिन अपनी राय बताओ" का नारा लगाया. इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उनके बीच ट्राई साईकिल रेस, सूई-धागा, बास्केटबॉल, म्यूजिकल चेयर एवं नेत्रहीन दिव्यांगों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण कार्यालय के कर्मी/पदाधिकारी संजय प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, सतीश कुमार रजक, विजय कुमार दास, नागेन्द्र शर्मा, अनुभा श्वेता होरो, प्यारी रबिदास, मुक्ति डालिम कुजूर, दीप नारायण, प्रणव तिवारी, यमुना साव, दिव्यांग आइकन एवं एम्बेसडर टिंकू मेहता, सचिन सोनी, साईट सेवर के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-chatra-tribal-people-made-prince-ram-of-ayodhya-a-god/">चतरा

में बोले पीएम मोदी- अयोध्या के राजकुमार राम को आदिवासियों ने भगवान बनाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp