Search

 
 
 

हजारीबाग: संत जेवियर्स स्कूल में मनाया गया संत इग्निशियश लोयला दिवस

 
Hazaribagh : हजारीबाग में संत जेवियर्स स्कूल में गुरुवार को संत इग्निशियश लोयला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर रोशनर खलखो एसजे और उप प्राचार्य लोयला हाउस के हाउस मास्टर प्रभाकर कुमार व सोमा चौधरी ने दीप जलाकर किया. इस हाउस के शिक्षकों ने प्रार्थना और स्वागत गीत गाया. उसके बाद हाउस कैप्टन ने संत लोयला के विषय में भाषण की प्रस्तुति की. इस कार्यक्रम में विभिन्न हाउसों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. इसमें कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर के परिधान से सुसज्जित होकर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की. बच्चों की सतरंगी छटा में मिनी भारत का दर्शन हुआ. उप प्राचार्य फादर रंजीत मरांडी एसजे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jewelry-worth-15-lakhs-stolen-including-cash-from-the-house-of-a-retired-excise-department-official/">हजारीबाग

: सेवानिवृत्त उत्पाद विभाग के अधिकारी के घर नकद समेत 15 लाख के जेवर की चोरी
[wpse_comments_template]                            
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही