Search

 
 
 

हजारीबाग: मई में होगी राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, बैठक में लिया गया निर्णय

 
Hazaribagh : हजारीबाग तीरंदाजी संघ की बैठक सोमवार को मेन रोड ग्वालटोली चौक स्थित इंद्रलोक टावर में की गई. जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने की. इस वार्षिक बैठक में तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-किया. फिर हजारीबाग तीरंदाजी संघ में नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2023-24 सत्र में राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन मई में कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष आईसेक्ट यूनिवर्सिटी हजारीबाग के रजिस्ट्रार डॉक्टर मुनीश गोविंद, अजीत कुमार डीजीएम एनटीपीसी, उपाध्यक्ष आईपी भारती निदेशक डिवाइन पब्लिक स्कूल बरकट्ठा, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कुमार राणा, उधम सिंह स्पोर्ट ट्रेनिंग सेंटर पदमा, आदित्य कुमार, रामजीवन महतो अध्यक्ष द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी केरेडारी, अबोध राम कोषाध्यक्ष, राकेश रंजन व दीपक कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, सदस्य अभय कुमार पासवान, सविता माल्टो, मरियम कुजूर अध्यक्ष भगवान बिरसा मुंडा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कटकमसांडी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, दुर्गेश कुमार बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, अशोक कुमार यादव, देव लकड़ा, आर्यन कुमार आदि मौजूद थे. बैठक की जानकारी संघ के सचिव मनोज कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/33-pilgrims-left-for-dwarka-and-somnath-darshan-from-hazaribagh/">हजारीबाग

से 33 तीर्थयात्री द्वारिका और सोमनाथ दर्शन के लिए हुए रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही