Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : योग और टेबल टेनिस संघ के राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Hazaribagh : हजारीबाग के सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने हजारीबाग योग और टेबल टेनिस संघ के राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों को योग की जानकारी दी और खिलाड़ियों से काफी प्रश्न भी पूछे. खिलाड़ियों के ज्ञान पर उन्होंने खुशी जाहिर की. एसडीओ ने सर्टिफिकेट और ट्रॉफी के साथ-साथ अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों को कैडबरी सेलिब्रेशन का एक-एक पैकेट भी दिया. इस अवसर पर हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, योगा संघ के संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा और सचिव रविंद्र कुमार, प्रशिक्षक ज्ञानोदय कुमार और बहादुर राम, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. इस वर्ष राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता चाईबासा में संपन्न हुआ. हजारीबाग टीम को 10 पुरस्कार मिला. इसमें सृष्टि कुमारी, विनीत कुमार सिंह और शत्रुंजय कुमार को आपने-अपने आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. अब यह तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं सृष्टि जैन, सौम्या, मधुबाला कुमारी, अभिषेक सिंह एवं राखी सिन्हा को अपने-अपने आयु वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ. इसके अलावा संगीता कुमारी को पांचवा और रेणु कुमारी को छठा स्थान प्राप्त हुआ. टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अन्वी गोयल को द्वितीय स्थान एवं मुकुंद बादल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. दोनों खिलाड़ी पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-women-prayed-for-the-long-life-of-their-husbands-by-fasting-without-water/">लातेहार

: निर्जला उपवास कर महिलाओं ने की अपने पति की लंबी उम्र की कामना 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही