Search

 
 
 

हजारीबाग : वीर शिरोमणि चौहरमल की प्रतिमा स्थापित

 
Hazaribagh: सिरसी स्थित वीर शिरोमणि चौहरमल की प्रतिमा स्थापित की गई. कार्यक्रम में पासवान समिति हजारीबाग के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे. मौके पर चंद्रशेखर आजाद ने सामंतवाद और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया. उल्लेखनीय है कि आजाद निरंतर विगत कई वर्षों से अपने समाज के लिए संघर्षरत और कार्यरत रहे हैं. इस कार्यक्रम में पार्षद सुबोध कुमार पासवान की मौजूदगी रही, जो महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सामाजिक उन्मूलन और सामाजिक संगठन के लिए सदैव कार्य करते रहे हैं. इस कार्यक्रम के आयोजन का श्रेय बादशाह पासवान सिरसी को जाता है, जिन्होंने वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा को स्थापित करने के उद्देश्य से स्थान सुनिश्चित करवाया. जो संभवत भविष्य में एक भव्य मंदिर का रूप लेगा. उल्लेखनीय है कि आजाद, सुबोध, बादशाह पासवान समिति के वे चेहरे हैं जिन्होंने न सिर्फ स्वयं का बल्कि अपने पूरे समाज के लिए आगे बढ़ने का कार्यक्रम किया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/sun-will-scorch-again-in-jharkhand-from-may-18-yellow-alert-issued/">झारखंड

में 18 मई से फिर झुलसायेगी धूप, येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही