Search

 
 
 

हजारीबाग : पारतुंबा गांव में बिखेरा गया स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें का संदेश

 
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का साप्ताहिक स्वच्छता जागरुकता अभियान शुरू स्कूल से मंदिर तक की साफ-सफाई, ब्लीचिंग का किया छिड़काव Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग की एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को साप्ताहिक स्वच्छता जागरुकता अभियान शुरू हो गया. इस दौरान स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें का संदेश बिखरते हुए पहले दिन एनएसएस कार्यकर्ताओं ने डेमोटांड़ स्थित पारतुंबा गांव में साफ-सफाई की. इस क्रम में पारतुंबा स्कूल से मंदिर परिसर तक साफ-सफाई की गई. वहीं विभिन्न जगहों, कुंओं, नालियों आदि में ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें :मौसम">https://lagatar.in/weather-changed-heavy-rains-in-states-in-north-india-300-vehicles-stuck-in-atal-tunnel/">मौसम

ने करवट बदली, उत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश, ओले भी गिरे, 300 वाहन अटल टनल में फंसे

मलेरिया से बचाव के बताये गये रास्ते

मलेरिया, इनफ्लुएंजा आदि बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. उन्हें साफ-सुथरा रहने, स्वच्छ व उबला हुआ जल पीने और ढका हुआ व ताजा भोजन करने आदि की सलाह दी गई. इससे पहले प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने एनएसएस की उपयोगिता और समाज कल्याण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को बताते हुए कार्यकर्ताओं को गांव की ओर रवाना किया. साथ ही कहा कि स्वच्छ रहने से हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है. बीमारियों से हम दूर रहते हैं. गंदगी बीमारियों के पनपने का एक बड़ा कारण है. इस अभियान का नेतृत्व एनएसएस के प्रभारी सह व्याख्याता पुष्पा कुमारी, एसएस मैती, गुलशन कुमार ने किया. मौके पर व्याख्याता कुमारी अंजलि और जगेश्वर रजक ने भी सहयोग किया. इसे भी पढ़ें :विज्ञान">https://lagatar.in/miracle-of-science-woman-conceived-through-ivf-gave-birth-to-four-children-all-safe/">विज्ञान

का चमत्कार : IVF से गर्भधारण करने वाली महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही