Search

 
 
 

हजारीबाग : पांच सरकारी विद्यालयों में स्टेम लैब

 
विद्यार्थियों में तार्किक, बौद्धिक और रचनात्मक सोच बढ़ेगी विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के लिए सहायक होंगे स्टेम लैब Hazaribagh:  डीएमएफटी मद से विभिन्न विद्यालयों में उन्नयन कार्य के साथ-साथ स्टेम लैब का अधिष्ठापन की ओर हजारीबाग जिला तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. इसक्रम में जिले के 5 सरकारी स्कूलों में स्टेम लैब विकसित किए गए. इनमें प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव, हिंदू प्लस टू हाई स्कूल, सदर, केएन प्लस टू हाई स्कूल इचाक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आन्गो, और प्लस टू उच्च विद्यालय, बरही शामिल हैं. स्टेम लैब के माध्यम से विधार्थियों में कुछ नए सीखने की ओर प्रेरित करता है. साथ ही तार्किक सोच और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देती है. इस प्रकार के नवाचार से छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति उत्सुकता जागृत होती है. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/headquarters-postpones-training-of-seven-thousand-policemen-in-preparation-for-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव की तैयारी को ले मुख्यालय ने सात हजार पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण किया स्थगित

नवाचार को अंगीकृत करना जरूरी : डीसी

उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि यह प्रयास युवाओं को कई क्षेत्रों में भविष्य के कॅरियर के लिए सहायक होंगे. प्रयोग और अन्वेषण के माध्यम से छात्रों में रचनात्मकता और नवीनता विकसित होगी. आज के वर्तमान परिदृश्य में नित्य नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, उनमें सामंजस्य बिठाने के लिए ऐसे नवाचार को अंगीकृत करना अनिवार्य है. स्टेम लैब सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है ताकि छात्रों के लिए सीखना अधिक आकर्षक और प्रासंगिक हो सके. डीएमएफटी मद से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निश्चय ही एक महत्वपूर्ण कदम है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-incomplete-project-declared-complete-villagers-not-getting-drinking-water/">हजारीबाग

: अधूरी योजना को पूर्ण बता दिया, नहीं मिल रहा ग्रामीणों को पेयजल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही