Hazaribagh: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद पत्थरबाजी की भी घटना हुई. इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची, और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बड़कागांव सीएचसी में भर्ती कराया है. घायलों से पुलिस ने पूछताछ की. साथ ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
हजारीबाग: दो गुटों के बीच मारपीट के बाद पत्थरबाजी, दर्जनभर लोग घायल, पुलिस बल की तैनाती
Last Updated: Apr 15, 2024 12:00 AM (IST)