Search

हजारीबाग : आंधी ने ली एक और जान, इलाज के दौरान महिला की रिम्स में मौत

Hazaribagh : गुरुवार की शाम तूफान में हजारीबाग जिले में मरने वालों की संख्या 2 हो गई. रिम्स में इलाज करा रही महिला की मौत हो गई है. वहीं गुरुवार को ही एक नाबालिग की मौत हो गई थी और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. दूसरे के घरों में घरेलू कामकाज कर अपने परिवार का भरण- पोषण करने वाली लाखे निवासी महिला निभा कुमारी हर दिन की तरह दूसरे के घर से काम करके अपने घर लाखे लौट रही थी. तभी अचानक आंधी-तूफान आया. महिला अपने को बचाने के लिए शिव मंदिर के पास रुकी. तभी पास के राणाजी हाइट अपार्टमेंट से उड़ता हुआ करकट शीट एंगल समेत उसके माथे पर आ गिरा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. रिम्स में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस-भाजपा">https://lagatar.in/congress-bjp-playing-question-and-question/">कांग्रेस-भाजपा

खेल रही सवाल-सवाल

विधायक ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की

मृतका के पति दीपक साव मानसिक रूप से कमज़ोर हैं और वो भी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. मृतका के दो नाबालिग पुत्र हैं. बड़ा पुत्र निशांत कुमार करीब 17 साल का और छोटा पुत्र निर्मल करीब 13 साल का है. विधायक मनीष जायसवाल ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया और जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा राहत कोष से तत्काल मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. साथ ही बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने को कहा. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/national-president-of-congress-obc-captain-ajay-yadav-asked-9-questions-to-the-modi-government/">कांग्रेस

ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp