Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल का जोरदार स्वागत

 
Vishnugarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल रविवार को विष्णुगढ़ पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने प्रखंड की सीमा बन्हे मोड़ पर उनकी आगवानी की. इसके पहले उन्होंने टाटीझरिया के होलंग स्थित फौजदारी बाबा की पूजा अर्चना की. विष्णुगढ़ पहुंचने पर इंटर कॉलेज परिसर में पिता टेकलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहां से उनका काफिला सातमील मोड़ और हॉस्पिटल चौक होते हुए बनासो के कोनार होटल एंड रेस्टोरेंट पहुंचा. यहां उनके स्वागत की तैयारी पहले से थी. रास्ते में नवादा के करबला चौक में भी उनका स्वागत हुआ. काफिले में जेएमएम के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव, प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, विशेश्वर स्वर्णकार, सुरेंद्र यादव, टेकोचन्द महतो व कांग्रेस तथा जेएमएम के कार्यकर्ता शरीक थे. इसे भी पढ़ें-दिल्लीः">https://lagatar.in/delhi-hemant-and-kejriwal-implicated-in-a-false-case/">दिल्लीः

हेमंत और केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही