Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : छात्रा साक्षी बनी एक दिन की प्रिंसिपल समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अनोखी पहल बिहारी बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास Hazaribagh : छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बिहारी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्रा साक्षी कुमारी को एक दिन के लिए प्राचार्या बनाया गया. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रूपा वर्मा ने साक्षी कुमारी को अपना पद प्रदान किया. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से छात्राओं में उत्साह आएगा और वह अच्छी पढ़ाई कर पाएंगी. इसी सोच से ऐसा कदम उठाया गया है. प्राचार्या के इस प्रयास को स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी सराहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-mens-congress-and-mens-union-informed-the-gm-about-various-problems/">जमशेदपुर

: रेलवे मेंस कांग्रेस व मेंस यूनियन ने जीएम को विभिन्न समस्या से कराया अवगत

बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या ने यह घोषणा की कि विद्यालय की सबसे प्रतिभावान छात्र साक्षी कुमारी है .इसे देखते हुए उसे एक दिन की प्राचार्या बनाया गया है. प्राचार्या बनने के बाद उसने एक फैसला भी लिया है कि जो भी छात्रा अच्छी पढ़ाई करेंगी, उसे विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा. इस फैसले को प्रभारी प्राचार्या रूपा वर्मा ने स्वीकार किया है. साक्षी ने कहा कि पद पाकर बेहद प्रसन्नता हो रही है और भविष्य में प्रधानाध्यापिका बनने की कोशिश करूंगी. जिस तरह से प्रधानाध्यापिका रूप वर्मा छात्राओं का भविष्य संवार रही हैं, उनके पदचिह्नों पर चलने की कोशिश करेंगी. दूसरी खबर

स्कूली बच्चों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/vidhik-11_6-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> चौपारण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम Chouparan : चौपारण प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को कानूनी ज्ञान का पाठ पढ़ाते हुए उनके अधिकारों की उन्हें जानकारी दी गई. दरअसल बुधवार को प्रखंड के दादपुर, यवनपुर, चयकला, दैहर, चोरदाहा, बेला, झापा, चैथी, चौपारण और ताजपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग सेक्रेटरी गौरव खुराना के निर्देशन में उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई. चौपारण प्रखंड के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल बहेरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उर्दू केसठ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर, प्राथमिक विद्यालय पिपरा सहित विभिन्न गांवों में घूम कर लोगों को विधिक जानकारी एवं उनके अधिकारों के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें :पूजा">https://lagatar.in/puja-pandals-should-be-constructed-only-at-pre-identified-sites-dc/">पूजा

पंडाल का निर्माण पूर्व से चिन्हित स्थलों पर ही कराएं : डीसी

शिक्षा पाना बच्चों का मूलभूत अधिकार

पैनल लॉयर प्रदीप कुमार, मुरली राणा और निर्मल कुमार दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और हर बच्चों को शिक्षा पाना उनके मूलभूत अधिकारों में से एक है. आप अपने विवेक एवं ज्ञान से सशक्त एवं सबल व्यक्ति बन सकते हैं. साथ ही शिक्षा का अधिकार, दुर्घटना, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, प्रताड़ना एवं इनसे मिलने वाले कंपनसेशन, लैबर लॉज, ह्यूमन ह्रासमेंट, ह्यूमन फंडामेंटल राइट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी छोटू राम और हरेंद्र राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी. मौके पर प्राचार्या रीना पांडेय, शिक्षिका रेखा देवी, महेश यादव, फौदी साव, शोएब आलम सहित विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही