Search

 
 
 

हजारीबाग: छात्र मोर्चा ने लगाया अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

 
Hazaribagh: झारखंड छात्र मोर्चा ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में कुलपति कोटे से नामांकन में भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है. साथ ही इस मामले में चांसलर और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वह कोर्ट जाने को बाध्य होंगे. पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले तीन वर्षों में कुलपति कोटे से सैकड़ों नामांकन किए गए हैं. कुलाधिपति के आदेश से इसे बंद कर एक न्यायोचित फैसला लिया गया है.
इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/cricket-players-of-india-and-south-africa-arrived-in-ranchi-the-second-one-day-match-will-be-held-on-october-9/">रांची

पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे मैच
उन्होंने कहा है कि कुलपति कोटे के जरिए नामांकल कराकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन ने जहां मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वहीं इस कोटे के माध्यम से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान भी करवाया है. कुलपति कोटे से किए गए नामांकन को जेनरल सीट को काट कर आरक्षित सीटों पर नामांकन किया गया है. इससे सरकार पर छात्रवृत्ति का अतिरिक्त बोझ पड़ा है. जहां एक छात्र को नियमित पाठ्यक्रम के लिए 10 हजार रुपए तक छात्रवृत्ति दी जाती है, वहीं कुलपति कोटे से लॉ, एमबीए, बीबीए और एमएड जैसे पाठ्यक्रमों के लिए और भी अधिक छात्रवृत्ति दी गई है.
इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/cricket-will-rise-in-ranchi-team-india-and-south-africa-players-arriving-today/">रांची

में चढ़ेगा क्रिकेट का खुमार, आज पहुंच रहे टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही