Search

 
 
 

हजारीबाग : विभावि में छात्र मिलन समारोह, भावुक हुए पूर्ववर्ती छात्र

 
विभावि के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन Hazaribagh:  विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में सोमवार को पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया. पूर्ववर्ती छात्र अपने छात्र जीवन को याद करते हुए बहुत भावुक हो गए. अपने वर्तमान कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए लगभग सभी छात्रों ने एक स्वर में विभाग और विश्वविद्यालय को अपनी सफलता के लिए धन्यवाद दिया. समारोह में 30 पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान अहमद ने की. डॉ. अहमद ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इस समारोह में पुराने छात्र फिर से आपस में मिल रहे हैं. अपने संस्मरणों को, भावनाओं को एक दूसरे से साझा कर रहे हैं. प्रो. गंगानंद सिंह ने कहा कि वे खुद इसी विभाग के एल्यूमिनी हैं. इसलिए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की. प्रो नीरज डांग ने एल्यूमिनी एसोसिएशन और विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया. हर शनिवार-रविवार को डिपार्टमेंटल एक्टिविटी होगी. वहीं इस अवसर पर प्रस्ताव पारित किया गया कि हर शनिवार-रविवार को डिपार्टमेंटल एक्टिविटी करायी जायगी. व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पूर्ववर्ती छात्रों को जोड़ा जाएगा. आगामी कार्यक्रम लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन गर्मी छुट्टी से पहले किया जाएगा. मौके पर अनन्या, प्रतीक्षा ने किया, साक्षी, शिखा अनीशा, संगीता, सिमरन, विकास, कुमार, अनुप्रिया, निर्भय, संजीत, विक्रम, सागर, जयंत आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-arrested-absconding-naxalite-and-sent-him-to-jail/">गिरिडीह

: फरार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही