Search

हजारीबाग : फूड एनालिसिस कार्यशाला में विचार मंथन से लाभान्वित हुए विद्यार्थी

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में फूड एनालिसिस और क्वालिटी कंट्रोल विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हो गई. बायो टेक्नोलॉजी विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुई कार्यशाला में कुल 115 प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्हें लखनऊ से आए निदेशक सुजीत कुमार और उनके सहयोगी सहयोगियों ने कुल 12 प्रकार के प्रयोग को करते हुए इसके परिणाम भी बताए. पीजी बायोटेक्नोलॉजी के प्रतिभागियों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने पर बल दिया. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की. मौके पर आयोजित वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. डॉ इंद्रजीत कुमार ने कहा कि कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव के निर्देशन में तीन दिनी कार्यक्रम सफल हुआ, इसके लिए उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं. डॉ कुमार ने कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता और विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ आरएन सिन्हा के योगदान की भी प्रशंसा की. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के सभी शिक्षकों के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-result-of-the-ramgarh-by-election-is-showing-that-the-public-is-fed-up-with-the-hemant-government/">चांडिल

: रामगढ़ उपचुनाव का परिणाम बता रहा है कि हेमंत सरकार से उब चुकी है जनता

तीन व चार मार्च को स्थगित रहेंगी विभावि की कक्षाएं, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभी विभाग एवं सभी अंगीभूत कॉलेजों में तीन और चार मार्च की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. यह अधिसूचना जारी करते हुए कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें:मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-party-workers-celebrated-the-huge-victory-of-ajsu-candidate-in-ramgarh-by-election/">मनोहरपुर

: रामगढ़ उपचुनाव में आजसू उम्मीदवार की भारी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp