Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबागः डिजिटलाइजेशन के नाम पर विद्यार्थियों के पैसे की नहीं हो बर्बादी : चंदन सिंह

Hazaribagh : झामुमो छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने कुलाधिपति को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि डिजिटलाइजेशन के नाम पर विद्यार्थियों के पैसे की बर्बादी नहीं होनी चाहिए. इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए. विनोबा भावे विश्वविद्यालय और प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रमाण पत्रों के डिजिटलाइजेशन कार्य को संपादित करने की बेहतर पहल की जा रही है. इस कार्य के लिए विश्वविद्यालयों को प्रति छात्र सरकार की ओर से राशि तय होनी चाहिए या फिर पूरे राज्य स्तर पर निविदा प्रक्रिया को अपनाया जाना चाहिए, इससे पारदर्शिता बनी रहेगी. इसे पढ़ें-आलोक">https://lagatar.in/five-leaders-including-alok-dubey-lal-kishore-nath-rajesh-gupta-will-be-expelled-from-congress-for-six-years/">आलोक

दूबे, लाल किशोर नाथ, राजेश गुप्ता सहित पांच नेता छह साल के लिए होंगे कांग्रेस से निष्कासित
उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के कार्य में विश्वविद्यालय की आंतरिक राशि खर्च होनी है, जो पूर्ण रूप से विद्यार्थियों के पैसे हैं. इसलिए इस राशि का इस्तेमाल सही तरीके से होना चाहिए. इस संबंध में चंदन सिंह ने सुझाव दिया है कि क्यों नहीं विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, बीसीए या एमसीए के विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए इस्तेमाल कर विश्वविद्यालय के करोड़ों रुपए बचाए जा सकते हैं. साथ ही आग्रह किया है कि इस संबंध में उचित कारवाई करें, चूंकि जो निविदा विनोबा भावे विश्वविद्यालय में की जा रही है, उसमें जिस प्रकार से बदलाव किए गए हैं, और निविदा को पूर्ण किया गया है,  वह कई सवाल खड़े करता है. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/torture-of-cold-children-up-to-class-5-extended-holiday-till-january-15/">BREAKING:

ठंड का सितम, कक्षा 5 तक के बच्चों की 15 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही