Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि में पहले फॉर्म भरे विद्यार्थियों को अंक पत्र के साथ देना होगा आवेदन

Advertisement
Advertisement
विभावि में स्नातक पास हजारों विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी पीजी में नामांकन की समस्या पर छात्र मोर्चा ने सेल प्रभारी से की मुलाकात जाया नहीं जाएगा विद्यार्थियों का भरा हुआ फॉर्म : डॉ इंद्रजीत कुमार Amarnath Pathak Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के विभिन्न कॉलेजों से स्नातक पास हजारों विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है. स्नातक के फाइनल रिजल्ट के पहले पीजी के लिए नामांकन फॉर्म भरनेवाले विद्यार्थियों को फिर से आवेदन के साथ अंकपत्र जमा कर विभावि पीजी के संबंधित विषयों के विभागों में जमा करना होगा. पीजी नामांकन की प्रक्रिया में पेच फंसने के बाद छात्रों को हो रही समस्याओं के मुद्दे पर छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नामांकन सेल के प्रभारी डॉ. इंद्रजीत कुमार से मुलाकात की. छात्र मोर्चा के अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण हजारों छात्रों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा. चंदन सिंह ने कहा कि स्नातक फाइनल रिजल्ट के पहले विद्यार्थियों को पीजी में नामांकन के लिए फॉर्म क्यों भरवाया गया. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/a-50-bed-hostel-will-be-built-for-girl-students-in-goddas-homeopathy-college/">गोड्डा

होमियोपैथी कॉलेज में छात्राओं के लिए 50 बेड का हॉस्टल बनेगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/vvvv-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विश्वविद्यालय की लापरवाही : चंदन सिंह

उनके अनुसार इस पूरे मामले में डॉ इंद्रजीत कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-6 के रिजल्ट के बाद नामांकन फॉर्म भरने को कहा था. हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने पहले ही फॉर्म भर दिया. चांसलर पोर्टल में मार्क्स चेंज करने का विकल्प नहीं है. ऐसे में विद्यार्थियों को संबंधित विभाग और कॉलेज में फॉर्म फिर से भरने का विकल्प दिया गया है. इस मामले में चंदन सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों के दवाब में विभावि प्रशासन ने ऐसा काम किया. यह बात सेल प्रभारी ने उन्हें बताया. हालांकि सेल प्रभारी ने ऐसी बात कहे जाने से इनकार किया. पूछे जाने पर नामांकन प्रभारी ने बताया कि जिन छात्रों ने पूर्व में नामांकन फॉर्म भरा है, उन्हें पुनः विश्वविद्यालय या फिर जिस भी महाविद्यालय के लिए आवेदन किया है, वहां अंकपत्र समेत आवेदन देकर सूचना देनी होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/dr.-indrajeet-kumar-vbu-27-1-1_897-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कुलपति से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस मामले में छात्र मोर्चा ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय के अपरिपक्व निर्णय के कारण हजारों छात्रों को विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों का चक्कर लगाना पड़ेगा, जो बिलकुल गलत बात है. उन्होंने कुलपति से आग्रह किया है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाए. मौके पर उपस्थित छात्र मोर्चा के सुनील कुमार ने कहा कि हमेशा विश्वविद्यालय की गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है. विश्वविद्यालय छात्र हितों को छोड़ हमेशा पदाधिकारियों को बचाने का काम करता है. मौके पर साजन मेहता, अनिल मेहता, मोहित सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-illegal-mining-case-ed-sent-summons-to-gora-sanjay-and-kala-sanjay/">रांचीः

अवैध खनन मामला, ED ने गोरा संजय और काला संजय को भेजा समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही