Search

 
 
 

हजारीबाग: शिड्यूल बनाकर करें पढ़ाई, सफलता आपके कदमों में होगी: रोशन राज

 
Hazaribag :  डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग 12वीं साइंस के टॉपर रोशन राज ने अपनी कामयाबी का राज बताया. उन्होंने कहा कि शिड्यूल बनाकर हर विषय की पढ़ाई करें, सफलता आपके कदमों में होगी. एनसीईआरटी बुक तैयारी के लिए बेहतर है. उन्होंने बताया कि स्कूल में हर विषय की बेहतर पढ़ाई होती है. उसे गंभीरता से मनन करने की जरूरत है. सीबीएसई 12वीं में 97.8% अंक लानेवाले छात्र रोशन राज ने कहा कि स्कूल से आने के बाद वह हर विषय का अध्ययन रात में करते रहें. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-team-of-the-municipal-corporation-played-the-band-of-five-bands-fined/">धनबाद:

नगर निगम की टीम ने पांच बैंड वालों की बजाई बैंड, वसूला जुर्माना

"जितना लिखेंगे, उतना अभ्यास"

रोशन राज ने कहा कि परीक्षा के लिए लगातार अभ्यास करते रहें. परीक्षा के अंतिम वक्त में रिवीजन ही काम आया. उन्होंने कहा कि प्रश्नों का उत्तर जितना लिखेंगे, उतना अभ्यास और उत्तर कंठस्थ होगा. कनहरी मार्ग निवासी वीरेंद्र कुमार और रेखा कुमारी के दूसरे सुपुत्र रोशन राज मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. आगे वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं. उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय खुद की मेहनत के अलावा शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्राचार्य अशोक कुमार से सीखे अनुशासन और माता-पिता व बड़े भाई की हौसलाआफजाई को देते हैं. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-where-nature-teaches-us-a-lesson-it-also-gives-us-grains-mp-geeta-koda/">चाईबासा

: प्रकृति जहां हमें सबक भी सिखाती है तो हमें दाना भी देती है सांसद : गीता कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही