Search

 
 
 

हजारीबाग : सुमन कैथरीन किस्पोट्टा बनीं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी आयुक्त

 
सभी पदाधिकारियों को सुचारू रूप से कार्य करने दिया आदेश Hazaribagh: भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच की सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मंगलवार को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का पदभार स्वत: ग्रहण किया. आयुक्त के सचिव रवि राज शर्मा ने सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ देकर आयुक्त का स्वागत किया. इससे पूर्व सुमन कैथरीन किस्पोट्टा विशेष सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची, झारखंड राज्य के पद पर पदस्थापित थीं. झारखंड सरकार के अगले आदेश तक वह प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पद पर रहकर अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sahara-city-rape-case-order-to-stay-the-action-of-the-lower-court-remains-intact/">जमशेदपुर

सहारा सिटी रेप केस : निचली कोर्ट की कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार

पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में प्रमंडलीय कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुखातिब होकर उनके कार्यों की जानकारी ली. आयुक्त ने प्रमंडलीय कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन करने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को आपस में समन्वय स्थापित कर मिल-जुलकर कार्य करने का सुझाव दिया. मौके पर अवर सचिव रास बिहारी संग सभी अधिकारीगण एवं कार्यालयकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-musabani-market-remained-closed-vegetable-shops-opened/">मुसाबनी

: मुसाबनी मार्केट रहा बंद, सब्जी दुकानें खुली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही