Search

 
 
 

हजारीबाग : क्विज कंपटीशन में सूरज राणा को मिला प्रथम स्थान

 
Barkatta, Hazaribagh:  बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कपका स्थित सीबीएसई पैटर्न पर आधारित पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया. संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने बच्चों से गणित, विज्ञान और सामान्य विज्ञान से लगभग 100 प्रश्न किए. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सूरज राणा, द्वितीय स्थान पर आशिक कुमार मंडल तथा तृतीय स्थान पर रिया मंडल रहीं. निदेशक ने बच्चों से कहा कि नियमित सभी विषयों का अभ्यास करेंगे, तभी भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर या उच्च अधिकारी बन पाएंगे. इसके लिए आपको प्रत्येक दिन एक कदम आगे बढ़ना होगा. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार भारती ने कहा कि विद्यालय समय-समय पर बच्चों के बीच इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है. वहीं संस्था के प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रसाद ने कहा बच्चों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन">https://lagatar.in/ranchi-police-raids-online-betting-shop/">ऑनलाइन

सट्टा के अड्डे पर रांची पुलिस ने की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही