Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सूर्यदेव बने श्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के सलैया में स्थित देवी मंडप के प्रांगण में पूजा कमेटी के पुनर्गठन को लेकर गुरुवार को श्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा देते हुए नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सूर्यदेव कुमार मंडल उर्फ टिंकू को श्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया. सहदेव प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया. पंकज पंडित को सचिव और सहसचिव राजदेव प्रसाद व मनोज कुमार को संयुक्त रूप से बनाया गया. रंजन कुमार उर्फ सोनू को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए. समिति को मार्गदर्शन व संरक्षण के लिए भी दो उपसमितियां भी बनाई गईं. इसमें पहली निगरानी समिति के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद तथा दूसरी संरक्षक समिति के अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चौधरी बनाए गए. संचालन राजदेव प्रसाद ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-yellow-alert-there-may-be-rain-with-thunder/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गर्जन के साथ हो सकती है वर्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही