Search

 
 
 

हजारीबाग : विवाहिता की संदिग्ध मौत, मृतका की मां ने थाना में दिया आवेदन

 
बेटी के पति समेत सास-ससुर को किया नामजद ससुरालवालों पर जहर खिलाने का लगाया आरोप Tatijharia, Hazaribagh:  आंगो थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़म में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. इस संबंध में मायकेवालों ने ससुराल वालों पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर मृत विवाहिता की मां पलमा निवासी सुमित्रा देवी, पति- चंद्रदेव महतो ने थाना में आवेदन देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी आशा कुमारी (25) की शादी वर्ष 2018 में बेडम निवासी प्रेमचंद्र महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार महतो से हुई थी. शादी के समय 3 लाख नकद और अन्य सामान दिया था. शादी के कुछ माह बाद ही उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे और दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगे. मृतका की मां ने दामाद सुरेंद्र कुमार महतो, ससुर प्रेमचंद्र महतो, सास फूलमनी देवी पर उसकी बेटी का गला पकड़ कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में टाटीझरिया थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. जांच-पड़ताल कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-one-who-got-someone-else-to-take-the-exam-in-his-place-arrested/">हजारीबाग

: अपनी जगह दूसरे को परीक्षा दिलानेवाला गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही