Search

 
 
 

हजारीबाग : अंबा प्रसाद-योगेंद्र साव पर कार्रवाई का तैलिक साहू समाज ने की निंदा

 
आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ ठोस निर्णय लेने का समय आ गया : जगतनंदन प्रसाद गुप्ता Barkagaon, Hazaribagh: अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज की प्रखंड इकाई ने योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद पर कार्रवाई की निंदा की है. इस बाबत बड़कागांव प्रखंड तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष जगतनंदन प्रसाद गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हमारे स्वजाति नेता पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू और विधायक अंबा प्रसाद की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है. राजनीति दबाव बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. इसका तैलिक साहू समाज घोर निंदा करता है. केंद्र सरकार के इस रवैया के कारण आगामी लोकसभा चुनाव में उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा. समय आने पर तैलिक साहू समाज ठोस निर्णय लेकर इसका जवाब देगा. कार्रवाई की निंदा करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष के अलावा प्रखंड सचिव कैलाश साव, प्रखंड कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, उपाध्यक्ष मोहन साव, जिला सचिव धनेश्वर साहू, प्रखंड उप सचिव पदुम साव, त्रिलोकी साव, शिवनारायण साव, चंदर साव, दिनेश साव उर्फ दीपू, प्रेम साव, भुनेश्वर साव, दिनेश प्रसाद, राजेश कुमार, सोना साव, कमल साव, रमन साव, विनय साव, अशोक साव, रीझन साव, शंभू नाथ साहू, दीपक साव, मित्तलाल साव, गणेश साव और नेतलाल साहू शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-smugglers-arrested-with-brown-sugar-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही