Search

 
 
 

हजारीबाग: फुटबॉल लीग मैच में टैंगो का जलवा, एकेडेमी को 3-2 से दी मात

 
Hazaribagh: जिला फुटबॉल संघ हजारीबाग ने नव झारखंड फाउंडेशन फुटबॉल लीग मैच का आयोजन किया. यह मैच आईटीआई ग्राउंड में खेला गया. रविवार को टैंगो क्लब चरही और फुटबॉल एकेडेमी हजारीबाग के बीच मैच हुआ. मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मैच में काफी उतार-चढ़ाव रहा. आखिर में टैंगो क्लब ने यह मैच 3-2 से जीत लिया. इसे भी पढ़ें- एकनाथ">https://lagatar.in/rahul-narvekar-of-eknath-shinde-faction-wiil-be-new-speaker-of-maharashtra-legislative-assemblydefeated-rajan-salvi-of-maha-vikas-aghadi/">एकनाथ

शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नये स्पीकर, महा विकास अघाड़ी के राजन साल्वी को हराया
टैंगो क्लब की ओर से रघु महतो ने एक गोल और प्रदर्शन सोरेन ने दो गोल किए. वहीं फुटबॉल एकेडेमी की ओर से विवेक और विशाल ने एक-एक गोल किये. इस अवसर पर बिहार जूनियर और सब जूनियर खेले हुए हजारीबाग के पुराने खिलाड़ी सूरज थापा, अरविंद विश्वकर्मा और प्रभात कुमार मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, नजरुल हसन, बहादुर राम, सरफराज अहमद, सफी उल्लाह खान, गुड्डू, अशोक कुमार, राजू राम, धनेश्वर यादव और सुबोध मौजूद थे. मैच के रेफरी सिकंदर यादव, परमेश्वर गोप और दिलीप राम थे. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-former-mla-gave-daughters-contract-was-displeased-with-inter-caste-marriage/">बिहारः

पूर्व विधायक ने दे दी बेटी की सुपारी, अंतरजातीय विवाह से थी नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही