Search

 
 
 

हजारीबाग : लोकसभा चुनाव में 80 फीसदी वोटिंग का रखा गया लक्ष्य

 
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन जागरूकता से संबंधित बैठक Hazaribagh: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है. हजारीबाग में निर्वाचन संबंधी जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पदाधिकारी, कर्मी, बीएलओ और स्वीप विशेषज्ञ मौजूद थे. नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने सभी को लोकतंत्र के बारे में बताया. उन्होंने सभी को राज्य में इस वर्ष होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयार रहने को कहा. उन्होंने शहरी क्षेत्र हजारीबाग में कुल 185 बूथ 77 बिल्डिंग में है. उसकी साफ सफाई, बिजली, बैठने इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी बूथ आदर्श बूथ होंगे. उन्होंने सभी बीएलओ को मतदाता को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/big-administrative-reshuffle-in-jharkhand-46-bdos-moved-from-here-to-there/">झारखंड

में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 46 BDO इधर से उधर

अबकी बार 80 पार का नारा

प्रख्यात मास्टरजी विजय जी को झारखंड में होने वाले चुनाव का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है. इस बार शहरी क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अबकी बार 80 पार का स्लोगन दिया गया है. अर्थात इस बार कम से कम 80 प्रतिशत वोटिंग का लक्ष्य रखा गया है. जिस बूथ का वोटिंग प्रतिशत अधिक होगा प्रथम तीन स्थान के लिए बीएलओ को जिला स्तर पर पुरुस्कृत किया जाएगा. उन्होंने बीएलओ को सुनिश्चित करने को कहा कि सभी का नाम मतदाता सूची में हो एवं मतदाता को उनके बूथों की स्पष्ट जानकारी हो. स्वीप के विशेषज्ञ द्वारा बीएलओ को चुनाव से संबंधित एप्प के बारे में जानकारी दी एवं उसके उपयोग के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/central-modi-government-is-treating-dhanbad-like-a-step-mother-santosh-singh/">

 केंद्र की मोदी सरकार धनबाद के साथ कर रही सौतेला व्यवहार- संतोष सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही