केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री तक पहुंचा मामला, ग्रामीणों का भड़का आक्रोश कहा-शिक्षिका को नहीं मिला न्याय, तो करेंगे भूख हड़ताल आरोपी शिक्षक को बचाने में जुटे महकमों को दी हिदायत, होश में रहें, नहीं तो होगा बवाल Hazaribagh : डीएसई के पत्राचार के बाद शनिवार को हजारीबाग स्थित प्लस टू हाई स्कूल की एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें व हरकत करने के आरोपी शिक्षक को इचाक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि इचाक स्थित तिलरा कवातू मिडिल स्कूल के आरोपी शिक्षक उमेश प्रजापति से विभिन्न बिन्दुओं पर पूछताछ की जा रही है. डीएसई ने पत्र में शिक्षिका के आवेदन के आधार पर जिन बिन्दुओं पर शिकायत की है, उसकी पड़ताल की जा रही है. पीड़िता से भी जानकारी ली जाएगी. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-workers-accuse-company-of-breaking-promise-will-jam-gates-from-28th/">मुसाबनी
: मजदूरों ने कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 28 से करेंगे गेट जाम
: झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो हेमंत सरकार को हटाना होगा : मरांडी
: मजदूरों ने कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 28 से करेंगे गेट जाम
पत्र मिला, लेकिन जांच के लिS नहीं गए अधिकारी
मामले में जांच पदाधिकारी बनाए गए बरही सह बड़कागांव के एरिया ऑफिसर दीपक कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें 22 सितंबर को पत्र मिला. विभागीय कार्यवश वह जांच के लिए नहीं जा सके हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को जांच के लिए जाएंगे.आरोपी शिक्षक को बचाने में जुटा महकमा
इधर आरोपी शिक्षक को बचाने में शिक्षकों और शिक्षा पदाधिकारियों का ही एक महकमा जुटा बताया जा रहा है. इस मामले पर तिलरा कवातू के ग्रामीणों में आरोपी शिक्षक के प्रति आक्रोश भड़का हुआ है. पंचायत समिति सदस्य मुकेश उपाध्याय ने बताया कि डीइओ, डीएसई से लेकर उपायुक्त, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव समेत केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ अन्नपूर्णा देवी तक शिक्षक की शिकायत और शिक्षिका को न्याय दिलाने की गुहार ग्रामीणों की ओर से लगाई गई है. अगर शिक्षिका को न्याय नहीं मिला, तो भूख हड़ताल किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों को यह जानकारी है कि आरोपी शिक्षक को बचाने में कुछ शिक्षक, संघ के नेता और शिक्षा पदाधिकारी भी लगे हुए हैं. ग्रामीणों ने ऐसे महकमों को चेतावनी दी है कि वे लोग होश में रहें. हर घर की बहू-बेटियां नौकरी करने जाती हैं. उनकी प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कहीं से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शिक्षिका के साथ पूरा गांव खड़ा है. वह उनके गांव के नौनिहालों को तालीम दे रही हैं. उनका मान-सम्मान बचाना न सिर्फ ग्रामीणों का धर्म, बल्कि नैतिक दायित्व, फर्ज और कर्तव्य भी है. शिक्षिका के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी, वहां तक लड़ेंगे, लेकिन न्याय दिलाकर रहेंगे और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करा कर रहेंगे. बीच में कोई हस्तक्षेप करेगा, तो बवाल होगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-jharkhand-is-to-be-free-from-crime-loot-and-corruption-hemant-government-will-have-to-be-removed-marandi/">किरीबुरु: झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो हेमंत सरकार को हटाना होगा : मरांडी
Leave a Comment