Search

 
 
 

हजारीबाग : शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

 
Hazaribag : पदमा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सरैया चट्टी में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के ही अध्यापक पर लगा है. सरकारी स्कूल के शिक्षक ने गुरु पद को शर्मसार किया है. बताया जाता है की छात्रा और शिक्षक एक ही गाँव के रहने वाले हैं. यह घटना बीते सोमवार की बतायी जा रही है. छात्रा ने मंगलवार को अपने परिजनों को सारी बातें बतायीं. मामले को लेकर चालीस पचास कि संख्या में महिलाएं विद्यालय पहुँची. वहाँ पता चला छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक नहीं आए थे. सूत्रों के अनुसार मामले में लीपापोती का कार्य चल रहा है. पैसे देकर रफा दफा करने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में पदमा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली है लेकिन परिजनों के द्वारा अब तक थाना में कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है. इसे भी पढ़ें- सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-woman-bitten-by-poisonous-snake-saved-her-life/">सिमडेगा

: महिला को जहरीले सांप ने काटा, बची जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही