Search

 
 
 

हजारीबाग: आजीवन कारावास के सजायाफ्ता शिक्षक संजय कुमार सिन्हा निलंबित

 
Hazaribagh : हजारीबाग जिला के चौपारण में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता शिक्षक संजय कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है. वह प्राथमिक विद्यालय महुदी चौपारण-वन में सहायक शिक्षक थे. डीएसई ने कोर्ट की सजा का हवाला देते हुए सोमवार को उनके निलंबन प्रक्रिया पर मुहर लगा दी. हजारीबाग कुम्हारटोली निवासी शिक्षक संजय कुमार सिन्हा पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप था. घटना वर्ष 2016 की बताई जाती है. उनके तीन बच्चे भी हैं, जो मां की मौत के बाद नानी के साथ रहते हैं. शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी दिप्ती बाला सिन्हा की हत्या कर दी थी. पिछले माह 12 जून से वह जेपी केंद्रीय कारा में बंद हैं. पांच दिन पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम की कोर्ट में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई. हालांकि शिक्षक लगातार यह कहते रहे कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. बहरहाल डीएसई ऑफिस से आगे उन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. इसका निर्णय जिला शिक्षा स्थापना समिति में ली जाएगी. डीएसई ऑफिस से इसकी अनुशंसा की जाएगी. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-on-the-third-day-of-the-van-mahotsav-month-the-guests-planted-saplings-in-the-college/">घाटशिला

: कॉलेज में वन महोत्सव माह के तीसरे दिन अतिथियों ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही