Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

फांकाकशी में गुजरी थी होली व शब-ए-बारात, राशि लैप्स होने का सता रहा था भय Hazaribagh : हजारीबाग जिले में प्रारंभिक अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों का भुगतान जल्द होगा. आवंटन काफी पहले आ गया था, लेकिन वेतन का भुगतान रूका हुआ था. दरअसल डीईओ स्तर से आवंटन बांटने के लिए संचिका पर काउंटर साइन नहीं किया गया था. डीएसई स्तर पर संचिका आगे बढ़ा दी गई थी. शिक्षक इस कश्मकश में थे कि कहीं आए हुए आवंटन की राशि लैप्स न हो जाए. चूंकि आधा मार्च बीत चुका था. वैसे भी जिले के 17 प्रारंभिक अल्पसंख्यक विद्यालयों के 57 शिक्षकों की होली और शब-ए-बारात फांकाकशी में गुजरी थी. ऐसा लग रहा था कि कहीं रामनवमी में भी उनके वेतन का भुगतान होगा कि नहीं. इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने बताया कि उन्होंने बुधवार को संचिका पर काउंटर साइन कर दिया है. इस तरह अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. इसे भी पढ़ें : होल्डिंग">https://lagatar.in/changes-in-holding-tax-rules-pension-to-aged-artists-relief-to-electricity-consumers-know-other-decisions-of-hemant-cabinet/">होल्डिंग

टैक्स नियमों में बदलाव, वृद्ध कलाकारों का बढ़ा पेंशन, बिजली उपभोक्ताओं को राहत, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य फैसले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही