Search

 
 
 

हजारीबाग : इंटरमीडिएट मूल्यांकन कार्य का शिक्षकों ने किया विरोध

 
Hazaribagh: हजारीबाग हिंदू +2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों ने रविवार को इंटरमीडिएट मूल्यांकन कार्य का विरोध किया. हिंदू+2 उच्च विद्यालय को इंटर विज्ञान का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. शिक्षक जब यहां मूल्यांकन कार्य के लिए पहुंचे तो देखा कि संबंधित विषयों से प्रश्न ज्यादा पूछे गये हैं. साथ ही पिछले वर्ष वैकल्पिक प्रश्नों के लिए ओएमआर शीट से परीक्षा ली गयी थी, लेकिन इस बार उत्तर पुस्तिका में ही परीक्षा ली गई है. इससे शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है. इस संदर्भ में शिक्षक संघ के दीपक कुमार ने कहा कि जैक के निर्देश पर यहां 50 कॉपियों को जांचने का निर्देश दिया गया है. लेकिन प्रश्न ज्यादा रहने के कारण शिक्षक 30 कॉपी भी मुश्किल से जांच पायेंगे. ऐसी स्थिति में मूल्यांकन कार्य हो पाना कठिन है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-congress-meeting-call-to-gather-for-lok-sabha-elections/">रामगढ़

: कांग्रेस की बैठक, लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान

मूल्यांकन कार्य के लिए राशि बढ़ाने की मांग

दीपक कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों का भी सही मूल्यांकन नहीं हो पाएगा. परीक्षा सीबीएसई पैटर्न पर ली गई है जबकि जैक द्वारा मूल्यांकन कार्य के लिए कम राशि दी जाती है. उन्होंने जैक निदेशक से होल्टेज राशि को भी बढ़ाने की मांग की है. इसके लिए जैक के निदेशक को पत्र भेजकर और शिक्षकों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर इस पर विचार नहीं किया जाता है तो मूल्यांकन कार्य ठप किया जाएगा. इस मौके पर राजेश कुमार, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार, अशोक कुमार, कामेश्वर कुमार, राकेश पंडित, उज्जवल कुमार, पवन पासवान, गोविंद महतो, मृत्युंजय पाठक और राम विलास पासवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-holds-crime-meeting-strict-action-will-be-taken-against-criminals/">रांची

एसएसपी ने की क्राइम मीटिंगः अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही